खेती का तरीका – पौधे पर फल संख्या कम करना / थिनिंग

< वापस शस्य पद्धति की सूचि पर जाएँ

पौधे पर फल संख्या कम करना / थिनिंग

थिनिंग क्या है और इसे क्यों करते हैं ?

Thinning of fruits अथवा पौधे / वृक्ष पर फल संख्या को कम करने का तात्पर्य पौधे पर फल के अत्यधिक दबाव को कम करने से है यदि इस प्रक्रिया को हम समय रहते नहीं करते हैं तो हमें औसत या उससे छोटे आकार के फल प्राप्त होने की संभावना रहती है और अधिक दबाव से उत्पन्न क्षति का सामना करना पड़ता है इस क्षति से पौधे की नई एवं पुरानी शाखा टूट जाती है और पौधे का अपेक्षित आकार असंतुलित हो जाता है |

 

 

 

 

 

 

 

 

थिनिंग के लिए आवश्यक सामग्री

  1. सिकेटियर (फलों की छँटाई के लिये)
  2. PP गोनी बैग अथवा प्लास्टिक क्रैट (टोकरा)

 

 

 

 

प्रश्न थिनिंग की योजना एवं क्रिया कैसे निर्धारित करें ?

फल उत्पादक किसान को सर्वप्रथम अपने पौधे / वृक्ष के आकार एवं मजबूती को ध्यान देना चाहिए इसके बाद उसे यह निश्चय करना चाहिए कि उसे किस साइज या वजन के फल उस वृक्ष से लेना है |

थिनिंग की योजना एवं क्रिया से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बिंदु :

एक शाखा पर एक फल लेने से 600 ग्राम या अधिक वजन के फल मिलने की संभावना है

एक शाखा पर 2 फल = 500 से 600 ग्राम

एक शाखा पर दो + फल = 400 से 500 ग्राम

पेंसिल की मोटाई से पतली शाखा पर फल ना ले फल के वजन से  शाखा टूटने की संभावना रहेगी |

तने के समीप की शाखाओं पर फलों का चुनाव बेहतर है |

 

 

 

 

 

 

 

जिन फलों के डंठल एवं पुष्पन भाग जमीन की तरफ हो उन्हीं का चुनाव करें इससे फलों की बैगिग करना आसान है |

 

 

 

 

 

 

 

एक डंगाल में केवल एक फल को रखा जाता हैं, यदि यह जोड़ी में आ रहा है या एक ही डंठल से तीन फल हो तो अतिरिक्त फलों को निकाल दे।

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न पौधे  पर फलों की थिनिंग / फल संख्या कम कैसे करें ?

  • सर्वप्रथम फलों की संख्या निर्धारित कर के अतिरिक्त फलों को हटाना निश्चित करें | अगर आपको 20 फल लेना है तो 25 फल (10 से 15% अधिक) पौधे पर प्राप्त करें |
  • चयनित फलो का आकार एवं स्वास्थ्य अच्छा हो, फल नींबू का साइज के (50 ग्राम) के हो |
  • कटर /सिकेटियर से अतिरिक्त फलों को काटकर निकाले, कट फल के नजदीक हो ना की शाखा की तरफ

 

 

 

 

 

 

 

 

  • कटे हुए फलों को बोरी में भरकर या क्रेट में भरकर बगीचे के बाहर निस्तारित करें |
  • फलों को किसी भी दशा में हाथ से झटके से न तोड़े यह शाखा को क्षति पहुंचा सकता है |
  • ऐसी शाखा है जो जमीन से 2 फीट की ऊंचाई पर हो उन्हीं पर फल रखे | इससे नजदीक की शाखा का फल शाखा के झुकाव से खराब हो सकता है |

प्रश्नक्या नींबू साइज अथवा 50 ग्राम के पहले थिनिंग कर सकते हैं ?

नहीं इस आकार पर आने के बाद ही थिनिंग करें |

प्रश्नअगर कुछ  फल छोटे हो तो थिनिंग करें |

नहीं, कुछ इंतजार करें फलों को 50 ग्राम के वजन तक पहुंचने दे| बहुत छोटे फल आंधी तूफान बरसात आदि से टूट कर गिर जाते हैं, ऐसे में वृक्ष पर उत्पादन कम हो जाएगा |