< वापस शस्य पद्धति की सूचि पर जाएँ
वी एन आर अमरूद बीही के पौधों से ग्राफ्टिंग जोड़ से टेप निकालना
ग्राफ्टिंग एव बडिंग जोड़ पर लगे टेप को उपयुक्त समय पर निकालना बहुत आवश्यक है टेप को निकालने के पहले यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए की जोड़ पूरी तरह सुदृढ़ /पक्का हो गया हो
आम तौर पर ग्राफ़्ट किए गए पौधे ऐसे दीखते है
वीएनआर बीही का पौधा दो पौधों को / भाग को जोड़कर बनाते हैं
रूटस्टॉक/ मूलवृन्त एवं सायन/ वैरायटी पौधा
ग्राफ़्ट यूनियन को प्लास्टिक टेप से सुरक्षित किया गया है।
ग्रीन हाउस में ग्राफ्टिंग के बाद पौधे के जोड़ पर एक टेप लगाते हैं जिससे जोड़ सुरक्षित रहे और धीरे-धीरे सुदृढ़ / पक्का हो जाए|

पौधों पर लगे टेप को पौधरोपण के पश्चात क्यों निकालना आवश्यक है ?
टेप लगाने का उद्देश्य जोड़ के मजबूत होते ही पूर्ण हो जाता है| अतः पौधरोपण के पश्चात 15 से 20 दिन के बाद यह जांचकर की जोड़ मजबूत है टेप अवश्य निकाल देना चाहिए और उचित तरह से सभी पौधों के टेप को निस्तारित करना चाहिए जिससे खेत की मिट्टी एवं पर्यावरण को नुकसान ना पहुंचे
टेप कसने से पौधों के छाल एवं ऊतक ख़राब होता हैं ।
टेप को कब निकालना चाहिए ?
पौधरोपण के 15 से 20 दिन पश्चात ग्राफ्टिंग जोड़ के मजबूत होने के बाद टेप निकालना चाहिये
टेप निकालने का उपयुक्त तरीका क्या है ?
टेप को हाथ से धीरे-धीरे निकालना चाहिए जिससे पौधे को कोई क्षति न पहुंचे |
सही प्रक्रिया– हाथ से प्लास्टिक टेप हटाना
क्या ना करें
किसी भी धारदार वस्तु जैसे चाकू ,कैची के प्रयोग से बचें यह पौधे के तने को एवं ग्राफ्टिंग जोड़ को नुकसान पहुंचा सकता है|
गलत प्रक्रिया – ग्राफ़्ट यूनियन से टेप हटाने के लिए कभी भी किसी नुकीली / धारदार चीज़ का इस्तेमाल न करें।














