खेती का तरीका – वी एन आर नर्सरी क्रेता विक्रेता केंद्र

< वापस शस्य पद्धति की सूचि पर जाएँ

वी एन आर नर्सरी  किसानों के हित में अपने क्रियाकलाप निर्धारित करती है इसी क्रम में एक विशिष्ट सेवा का अवसर मिला यह अवसर वी एन आर बीही फलों की बिक्री से संबंधित है | किसानों की सुविधाओं के लिए वेबसाइट  पर  क्रेता विक्रेता केंद्र का शुभारंभ किया गया | जिसका लिंक https://www.vnrnursery.in/buyer-seller-exchange/ है|

इसका उद्देश्य  फलों की बिक्री को सुदूर बाजारों में संभव करना है ,जिसमे  किसानों को अधिक कीमत मिल सके और  किसान अपने फलों को बेचकर अधिक लाभ कमा सके|

 वी एन आर नर्सरी क्रेता विक्रेता केंद्र मुख्यत: सूचनाओं के आदान-प्रदान पर निर्धारित है इस केंद्र पर आकर किसान बाजारों का एवं फल विक्रताओ का चयन कर सकते है, तत्पश्चात केंद्र में दिए हुए संपर्क पर जाकर विक्रेता से फलों की बिक्री के बारे में वार्ता कर सकते हैं, आज बहुत से किसान इस केंद्र के द्वारा फलों की बिक्री करके लाभान्वित हो रहे हैं|

 विभिन्न बाजारों में स्थित फल व्यापारी अपनी आवश्यकता के अनुरूप फलों की खरीद इस केंद्र पर जाकर आसानी से कर सकते हैं क्योंकि केंद्र पर किसानों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध है|

 इस माध्यम से किसान एवं फल व्यापारी सीधे एक दूसरे से फलों की खरीद बिक्री करते हैं जिससे बिचौलियों का खर्च बचता है एवं व्यापार में स्पष्टता बनी रहती है |

क्रेता विक्रेता केंद्र पर जाकर फलों की बिक्री कैसे करें ?

  1. सर्वप्रथम https://www.vnrnursery.in/buyer-seller-exchange/पर जाये |
  2. आपको यह दो बैनर दिखेंगे उसमे फ्रूट वेंडर को क्लिक करे  |

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

      3. अब आपको भारत के बहुत से प्रदेशो के विभिन्न शहरों के नाम दिखाई देंगे इसमें से आप किसी  प्रदेश, किसी शहर का चयन करें और  उसको क्लिक कर दें |

      4. अब आपको क्रम में व्यापारियों एवं दुकान का नाम ,पता एवं संपर्क नंबर दिखाई देगा |

      5. चयनित व्यापारी को उसके दिए गए पते पर या फोन नंबर पर संपर्क करके फलों की बिक्री के बारे में बात करें और आवश्यक होने पर फलो के फोटो / सैंपल भेजे या स्वयं जाकर मुलाकात करे |

      6. आपके और व्यापारी के बीच में जो भी नियम एवं शर्तें निर्धारित होगी उसके लिए आप एवं व्यापारी पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे वीएनआर नर्सरी इस प्रक्रिया में किसी प्रकार से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रुप से जिम्मेदार नहीं होगी|

वी एन आर नर्सरी क्रेता विक्रेता केंद्र पर किसान को क्या सुविधा प्राप्त होती है ?

  1. इस केंद्र पर किसान को घर बैठे देश की मुख्य फल मंडियों के व्यापारियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त होती है |
  2. किसान घर बैठे व्यापारियों से संपर्क कर के वी एन आर बीही की बिक्री कर सकते है|
  3. इसी क्रम में किसान को बिचौलियों के खर्च  से मुक्ति मिलती है |
  4. किसान अपने फलों की कीमत का निर्णय स्वयं ले सकता है |
  5. जिस बाजार या मंडी में सर्वाधिक कीमत उपलब्ध हो वहा फल बेचकर सर्वाधिक लाभ कमा सकते हैं|

फल व्यापारी को इस केंद्र के उपयोग से क्या लाभ है ?

  1.  फल व्यापारी किसानों का विस्तृत वर्णन प्राप्त करके किसानों को सीधे संपर्क कर सकता है |
  2. अलग-अलग क्षेत्र के किसान विभिन्न मौसम एवं समय पर वी एन आर बीही फलों का उत्पादन करते हैं, इस जानकारी को वह अपने व्यापार की योजना में सम्मिलित करके बेहतर व्यापार कर सकता है|
  3. फल व्यापारी किसान को बाजार की मांग के अनुरूप फल की गुणवत्ता , पैकिंग का तरीका बता के फल प्राप्त कर सकता है जिससे उसे व्यापार में सरलता हो |
  4. किसानों से सीधी खरीदी पर बिचौलियों के खर्च को बचाकर अधिक लाभ कमा सकता है |

नोट महत्वपूर्ण जानकारी

वी एनआर क्रेता विक्रेता केंद्र बनाने का उद्देश्य किसानो को बाजारों एवं व्यापारियों की जानकारी उपलब्ध करना तथा व्यापारियों को किसानों की जानकारी उपलब्ध कराना है, जिससे दोनों सीधी खरीद बिक्री कर सके एवं बिचौलियों का खर्चा बचा कर अधिक लाभ कमा सके| व्यापारी एवं किसान के बीच में किसी भी लेनदेन के लिए पूर्णतः वे  जिम्मेदार होंगे, इस प्रक्रिया में किसी भी लाभ एवं हानि के लिए अथवा किसी जोखिम के लिए प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से वीएनआर नर्सरी जिम्मेदार नहीं है  |